सीटी ग्रुप में 11वीं राष्ट्रीय वोविनम मार्शल आर्ट चैंपियनशिप का आगाज

आज की ताजा खबर शिक्षा

जीत व हार मायने नहीं रखती, मायने रखता है प्रतियोगिताओं में भाग लेना – चरणजीत सिंह चन्नी

टाकिंग पंजाब

जालंधर। सीटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस साउथ कैंपस शाहपुर में पहली बार 17 जून से 20 तक चलने वाली 11वीं राष्ट्रीय वोविनम मार्शल आर्ट चैंपियनशिप का आगाज शुक्रवार को हुआ। इसका आयोजन वोविनम एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा किया गया। इस दौरान वियतनामी मास्टर गुयेन टैन नघिया सम्मानित अतिथि के रूप में शामिल होंगे व सभी राष्ट्रीय रेफरी के लिए एक सेमिनार आयोजित किया गया।

राष्ट्रीय वोविनम मार्शल आर्ट चैंपियनशिप 20 राज्यों जैसे महाराष्ट्र, असम, छतीसगढ़, गोवा, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडू, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली,पांडिचेरी, मेघालय, आंध्र प्रेदश से लगभग 450 खिलाड़ी और अधिकारी शामिल हुए।

इस चैंपियनशिप में सीटी ग्रुप के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके साथ ही वोविनम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष विष्णु सहाय, वोविनम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सचिव प्रत्युष पांडे औक वोविनम एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कार्यकरी सचिव मास्टर शंकर महाबले, पंजाब वोविनम सचिव सिफू तरूण कुमार ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

सीटी ग्रुप के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी ने फेडरेशन व सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कहा कि जीत और हार मायने नहीं रखती, मायने रखता है प्रतियोगिताओं में भाग लेना। मैं अपने परिसर में इस चैंपियनशिप के लिए विभिन्न राज्यों से आए सभी खिलाडिय़ों और अधिकारियों का स्वागत करता हूं और उन सभी को इस मेगा इवेंट के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *