India No.1 News Portal
प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने छात्राओं को दी बधाई
प्रोग्रामिंग यूजिंग सी/सी++ प्रतियोगिता में कनिष्का व टिया ने प्रथम पुरस्कार जीता। आफिस आटोमेशन में हीतिका अरोड़ा व नवीना शर्मा प्रथम रहीं। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने छात्राओं को बधाई दी तथा विभाग के प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से छात्राओं को टेक्निकल व प्रोफेशनल स्किल्स का संचार होता है। इस आयोजन के इंचार्ज विभागाध्यक्षा डॉ. संगीता अरोड़ा व डॉ. अनिल भसीन थे। विभिन्न प्रतियोगिताओं में निर्णायकगण की भूमिका गुल्लागांग, गुरमीत सिंह, जगजीत भाटिया, डॉ. रविंदर जिंदल, सोनिया महेंद्रू व प्रदीप मेहता ने निभाई। फैकल्टी सदस्य संगीता भंडारी व डॉ. उर्वशी भी उपस्थित थे।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in