India No.1 News Portal
चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन चोपड़ा व सभी मेहमानों ने विजयी रहे छात्रों को किया सम्मानित
सरस्वती वंदना द्वारा बाल मेले की शुरुआत हुई। इस अवसर पर छात्रों ने हैल्थी बेबी शो, फैंसी ड्रैस, मॉडलिंग, गिद्धा, भंगड़ा, कोरियोग्राफी, डांस आदि प्रतियोगितायों में भाग लेते हुए अपनी कला का प्रदर्शन किया। छात्रों द्वारा साइंस के वर्किंग और नॉन वर्किंग मॉडल्स भी तैयार किये गए और अपनी साइंटिफिक अप्रोच के बारे में बताया गया। वहीँ आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में पर्यावरण को बचाने, बैस्ट आउट ऑफ़ वैस्ट आदि थीम पर आधारित प्रदर्शनी आकर्षण का मुख्य कैन्द्र रही। 
इस के अरितिक्त 100 के आस पास फ़ूड स्टाल्स, गेम्स स्टाल्स और छोटे बड़े झूले लगे।छात्रों द्वारा गिद्धा, भंगड़ा, डांस आदि पेश कर अपनी कला का प्रदर्शन किया। फेट में टीआगो एवं इलेक्ट्रिक स्कूटी और बहुत सारे तोहफे निकाले गए। चेयरमैन चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन चोपड़ा और सभी मेहमानों ने विजयी रहे सभी छात्रों को सम्मानित किया और कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सेंट सोल्जर द्वारा डाले योगदान और जन-जन तक शिक्षा पहुँचाने का काम कर रहा है। इस अवसर पर मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो. मनहर अरोड़ा, सभी कॉलेजों और स्कूलों के डायरेक्टर्स/प्रिंसिपल्स विशेष रूप से उपस्थित हुए।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in