डॉ. अनिल सूद ने बच्चों की बीमारियों व डॉ. अंबुज़ सूद ने घुटनो की विशेष पद्धति के बारे में दी जानकारी
टाकिंग पंजाब
जालंधर। स्थानीय होटल में नीमा जालंधर की मासिक संगोष्ठी का आयोजन डॉक्टर एसपी डालिया की अध्यक्षता में किया गया। इस संगोष्ठी में डॉक्टर अंबुज सूद तथा बालरोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनिल सूद मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित हुए। सबसे पहले भगवान धनवंतरी पूजन किया गया, जिसके बाद सेक्रेटरी डॉ. धवन ने आए हुए नीमा सदस्यों का स्वागत किया।
इसके बाद डॉक्टर अनिल सूद ने बच्चों को होने वाली बीमारियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कह कि मौसम के बदलाव के समय बच्चों का ख़ास ध्यान रखना चाहिए। इसके बाद डॉ. अंबुज़ सूद ने घुटनो की विशेष पद्धति के विभिन्न प्रकारों के बारे बताया। उसकेबाद उन्होंने इसके नवीनतम उपचार के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह रोग स्त्रियों और पुरुषों में होता है पर स्त्रियों को ज़्यादा संभावना होती है। दोनों विशेषज्ञों ने नीमा सदस्यों के प्रश्नों का उत्तर भी दिए।
इस दौरान पंजाब नीमा के उपाध्यक्ष डॉ. अमरजीत सैनी ने नीमा सदस्यों को नीमा व लायंस क्लब के सहयोग से 23 मार्च को सरदार भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु की शहादत दिवस पर आयोजित होने वाले रक्त दान कैंप की जानकारी दी। उन्होंने इस सभी सदस्यों को इस कैंप में ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में उपस्थित होने तथा रक्तदान करने के लिये प्रोत्साहित किया। तदोपरांत आए हुए मुख्य वक्ताओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अंत में डॉक्टर एसपी डालिया ने आए हुए नीमा के सभी सदस्यों का तहे दिल से धन्यवाद किया। मंच का संचालन डॉक्टर राजीव धवन ने बड़ी बख़ूबी से किया।


