India No.1 News Portal
प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने दी विभाग को बधाई
उन्होंने पर्यावरण संतुलन, कृषि एवं वैज्ञानिक शोध के क्षेत्र में कीटों की महत्ता पर बात की। उन्होंने कीटों के व्यवहार व उनकी विभिन्न भूमिकाओं के बारे में बताया। सेमिनार के बाद डॉ. हरसिमरनजीत सिंह ने प्रैक्टिकल अध्ययन के लिए कीटों के कलेक्शन, स्ट्रेचिंग व रख-रखाव पर हैंड्स-ऑन-ट्रेनिंग सैशन करवाया। उन्होंने कीटों को एकत्र करने की विभिन्न्न तकनीकों, माउंटिंग विधियों व रख-रखाव पर बात की। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक इस ट्रेनिंग सैशन में भाग लिया तथा कीटों के सैंपल एकत्र करने की तकनीकें सीखी। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने विभाग को बधाई दी तथा कहा कि छात्राओं के लिए यह वर्कशाप काफी लाभदायक रही। वर्कशाप के कनवीनर डॉ. साक्षी वर्मा व रवि कुमार थे। सचिन कुमार ने वर्कशाप आयोजन में सहायता की।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in