शिव ज्योति पब्लिक स्कूल में जन्मोत्सव मनाने वाले विद्यार्थियों ने किया हवन

आज की ताजा खबर शिक्षा
Spread the love

प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने विद्यार्थियों को जन्मदिन के अवसर पर दी शुभकामनाएँ

टाकिंग पंजाब

जालंधर। प्रधानाचार्या प्रवीण सैली की प्रेरणा से मई-जून माह में जन्मोत्सव मनाने वाले विद्यार्थियों को शुभाशीष देने हेतु विद्यालय-परिसर में हवन का आयोजन किया गया। बालवाटिका से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने पंडित बुद्धदेव ‘वेदालंकार’ जी के सानिध्य में, प्रधानाचार्या प्रवीण सैली, उपप्रधानाचार्या रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या ममता अरोड़ा के साथ सामूहिक रूप से वैदिक मंत्रोच्चार करते हुए पावन अग्नि में हवन-सामग्री अर्पित करके शुभाशीष प्राप्त किया। विद्यार्थियों को जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएँ देते हुए उनके स्वर्णिम भविष्य की कामना की गई। डॉ. विदुर ज्योति, चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट ने भी अपने संदेश में विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। प्रसाद-वितरण के पश्चात इस पवित्र आयोजन का सफलतापूर्वक समापन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *