इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में कक्षा 11 के विद्यार्थियों के लिए टैलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन

आज की ताजा खबर शिक्षा
Spread the love

सभी विजेताओं को प्रमाण-पत्र देकर किया गया सम्मानित

टाकिंग पंजाब

जालंधर। इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के ग्रीन मॉडल टाउन, लोहारां और नूरपुर रोड ब्रांचों में कक्षा 11 के विद्यार्थियों के लिए रंगारंग टैलेंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा, आत्मविश्वास, रचनात्मकता और कला-कौशल प्रदर्शित करने के लिए एक मंच प्रदान करना था। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और नृत्य, कविता पाठ तथा भाषण जैसी प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया। प्रतिभागियों का मूल्यांकन रचनात्मकता, प्रस्तुति, आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति, मंच संचालन और समग्र प्रभाव के आधार पर निर्णायक मंडल द्वारा किया गया। निर्णायकों ने विद्यार्थियों की मेहनत और उत्कृष्ट प्रतिभा की सराहना की।        ग्रीन मॉडल टाउन शाखा में सोलो डांस प्रतियोगिता में रीत और मिताली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आराध्या ने द्वितीय स्थान हासिल किया। भावनी और कृतिका को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। भांगड़ा प्रतियोगिता में भावनी, कविश, सनत, हृदय, न्योनिका और यति की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि ऐशमिन और रुहानी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। लोहारां ब्रांच में सोलो डांस प्रतियोगिता में निष्ठा ने प्रथम तथा अंकिता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप डांस में निष्ठा एंड ग्रुप ने प्रथम स्थान हासिल किया। कविता पाठ प्रतियोगिता में भी निष्ठा ने शानदार प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।        नाटक प्रतियोगिता में गुरनीत एंड ग्रुप ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से प्रथम स्थान हासिल किया। नूरपुर रोड ब्रांच में हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता में सुहानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। हुमा प्रवीन ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि हीना बांगड़ ने अपनी प्रभावशाली अंग्रेजी कविता प्रस्तुति से तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। ग्रीन मॉडल टाउन के प्रिंसिपल राजीव पालीवाल, लोहारां की प्रिंसिपल शालू सहगल तथा नूरपुर रोड की डायरेक्टर मीनाक्षी ने सभी विजेताओं को बधाई दी और प्रतिभागियों के उत्साह एवं शानदार प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा को निरंतर निखारने और को करिकुलर गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Oplus_131072

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *