सेंट सोल्जर के छात्रों ने मनाया पिंक डे

शिक्षा

छात्र पिंक रंग के वस्त्र पहन कर पहुंचे स्कूल 

टाकिंग पंजाब

जालंधर। सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल खाम्ब्रा में पिंक डे मनाया गया। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य छात्रों को पिंक रंग का महत्व के संबंध में जानकारी देना था। प्रिंसिपल रुपिंदर कौर के नेतृत्व में मनाए गए इस दिवस की खास बात यह रही कि सभी छात्र पिंक रंग के वस्त्र पहन कर स्कूल पहुंचे हुए थे। इस के अलावा छात्र अपने साथ खिलौने भी पिंक रंग का लेकर आए। जहां बच्चों को पिंक कलर की पहचान के लिए अलग अलग वस्तुएं दिखाकर व उनके बारे में जानकारी देकर दी गई।

प्रिंसिपल रुपिंदर कौर बच्चों ने राष्ट्रीय फूल कमल के बारे में जानकारी दी व कहा कि किन किन रंगों को मिलाकर पिंक कलर बनता है। इस मौके पर छात्रों के लिए एक डांस प्रोग्राम भी आयोजित किया गया, जिस दौरान नन्हें-मुन्ने छात्रों ने फिल्मी धुनों पर डांस भी किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समूह टीचिंग स्टाफ ने सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *