राघव चड्‌ढा के सलाहकार कमेटी का चेयरमैन बनाने पर शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप का दौर

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

विरोधी पार्टीयों ने राघव चड्‌ढा को वर्किंग सीएम व भगवंत मान को शो-पीस मुख्यमंत्री दिया करार

मान सरकार ने दिया तर्क.. राघव चड्‌ढा दिल्ली सरकार की वित्तीय स्थिति को बेहतर करने में दिया अहम योगदान,  उनके चेयरमैन बनने से सरकार को होगा फायदा 

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंचा पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा की नियुक्ति का मामला 

टाकिंग पंजाब

चंडीगड़। पंजाब की आप सरकार पर पहले दिन से ही दिल्ली से आपरेट होने के इल्जाम लग रहे हैं। इस बीच राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा को सरकार की सलाहकार कमेटी का चेयरमैन बनाने पर इन इल्जामों को ओर हवा मिलनी शुरू हो गई है। इस फैंसले पर विरोधी पार्टीयां आप को घेर रही हैं व कांग्रेस व भाजपा ने आम आदमी पार्टी व मुख्यंत्री भगवंत मान पर जमकर निशाने साधे हैं। पंजाब विधानसभा में तो कांग्रेस विपक्षी दल नेता प्रताप सिंह बाजवा ने अरविंद केजरीवाल को पंजाब का सुपर सीएम कह दिया। बाजवा ने तो राघव चड्‌ढा को वर्किंग सीएम बताते हुए भगवंत मान शो-पीस मुख्यमंत्री करार दे दिया। इसके अलावा भाजपा ने भी इस मुद्दे पर सरकार पर जमकर निशाने साधे।

 

⏩️ मान सरकार ने दिया तर्क, चड्डा ने दिया दिल्ली सरकार की वित्तीय स्थिति बेहतर करने में अहम योगदान


   पंजाब सरकार ने राघव चड्‌ढा को सलाहकार कमेटी का चेयरमैन बनाए जाने पर मान सरकार ने तर्क दिया है कि राघव चड्‌ढा पेशे से चार्टेड अकाउंटेंट हैं। उन्होंने दिल्ली सरकार की वित्तीय स्थिति को बेहतर करने में अहम योगदान दिया। उनके चेयरमैन बनने से सरकार को बहुत फायदा होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि राघव चड्डा जालंधर के रहने वाले हैं व कुछ सालों पहले उनका परिवार दिल्ली चला गया था। राघव चड्‌ढा जड़ों से जुड़े रहे व वह दिल्ली सरकार में वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया के वित्त सलाहकार रह चुके हैं। एक रुपया वेतन लेकर उन्होंने राजस्व चोरी रोकने व भ्रष्टाचार घटाने में अहम काम किया।

   

⏩️ भगवंत मान ने पंजाब के स्वतंत्र अस्तित्व को रखा गिरवी – सिरसा

भाजपा नेता मनजिंदर सिरसा ने कहा कि राघव चड्‌ढा को सलाहकार कमेटी का चेयरमैन बनाकर केजरीवाल और भगवंत मान ने पंजाब के स्वाभिमान और स्वतंत्र अस्तित्व को गिरवी रख दिया है।

 

 ⏩️ पंजाबियों ने इस बदलाव के लिए वोट तो नहीं दिया था : वड़िंग 

पंजाब कांग्रेस चीफ अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाबियों ने इस बदलाव के लिए आप को वोट तो नहीं दिया था। ऐसे लगता है कि भगवंत मान जी ने पंजाब सरकार को ठेके पर दे दिया है। राजा वड़िंग ने कहा कि राघव चड्‌ढा को सलाहकार कमेटी का चेयरमैन बनाना पंजाब का मुख्यमंत्री बनाने के बराबर है।

   बातें भगत सिंह की व चाकरी दिल्ली की : परगट सिंह

  कांग्रेस विधायक पूर्व मंत्री परगट सिंह ने भगवंत मान पर तंज कसते हुए कहा कि पगड़ी पीली, बातें भगत सिंह की और चाकरी दिल्ली की हो रही है। परगट सिंह ने कहा.. पंजाब में आप के सूबेदार राघव चड्‌ढा ने टेकओवर कर लिया है।

 

इस मामले में एक ताजा अपडेट सामने आ रही है। पंजाब से राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा की नियुक्ति का मामला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। इस नियुक्ति को असंवैधानिक करार देते हुए एडवोकेट जगमोहन भट्‌टी ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट में पिटीशन दायर कर इसे रद्द करने की मांग की है। एडवोकेट भट्टी ने पिटीशन में पंजाब सरकार के साथ आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, सांसद राघव चड्‌ढा और पंजाब के सीएम भगवंत मान को पार्टी बनाया है। हाईकोर्ट इस पर जल्द सुनवाई कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *