शार्पशूटर्स के एनकाउंटर पर गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के नाम से सामने आई पोस्ट 

आज की ताजा खबर क्राइम

लिखा..रूपा और मन्नू हमारे शेर भाई थे..जो भी हुआ, बहुत बुरा हुआ.. इन भाईयों का घाटा हमें कभी पूरा नहीं होगा

टाकिंग पंजाब
चंडीगड़। मशहूर पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का कत्ल करने में अहम भूमिका निभाने वाले जगरूप रूपा और मनप्रीत मन्नू गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के शार्पशूटर्स थे। गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने ही लॉरेंस गैंग को यह दोनो शार्पशूटर्स सिद्दू मूसेवाला की हत्या करने के लिए दिए थे। अब जब इन दोनों का पुलिस ने एनकाऊंटर कर दिया है तो इन दोनों की मौत पर गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया ने श्रद्धांजलि दी है।

गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया के नाम से बने अकाउंट से लिखा गया है कि रूपा और मन्नू हमारे शेर भाई थे। उन्होंने हमारे लिए बहुत कुछ किया। वह हमेशा हमारे दिल में बसते रहेंगे। जो भी हुआ, बहुत बुरा हुआ। हमारे दोनों भाईयों की आत्मा को शांति मिले। दोनों को वाहेगुरूअपने चरणों में स्थान दे। इन भाईयों का घाटा हमें कभी पूरा नहीं होगा।

दरअसल जग्गू भी गैंगस्टर लॉरेंस के सिंडिकेट का मेंबर है व सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के लिए उसने ही यह दोनों शार्पशूटर लॉरेंस को दिए थे। कत्ल के बाद यह दोनों शार्पशूटर जग्गू की गैंग के ही टच में थे। जग्गू से पूछताछ व मोहाली में रूपा के साथी गैंगस्टर परमदलीप पम्मा के पकड़े जाने पर इनका पता चला, जिसके बाद पंजाब पुलिस ने दोनों का अमृतसर में एनकाउंटर कर दिया। गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया इस वक्त पंजाब पुलिस की कस्टडी में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *