सेंट सोल्जर के छात्रों ने पृथ्वी पर हॉकी व बॉल बना मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस

शिक्षा

हमें गर्व है कि हमारी राष्ट्रीय खेल हॉकी को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में याद किया जाता है- वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा 

टाकिंग पंजाब

जालंधर। हॉकी के जादूगर माने जाने वाले महान हॉकी खिलाडी मेजर ध्यान चंद को याद करते हुए सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया।

इसमें सेंट सोल्जर डिवाईन पब्लिक स्कूल नकोदर ब्रांच के छात्रों द्वारा पृथ्वी पर हॉकी और बॉल बनाया गया। इस अवसर पर छात्रों अमनदीप, अरमान, सहज, हरमन, हरनीत, इशू, जसप्रीत, कार्तिक, ख़ुशी, पवनप्रीत, रोहन, सतिंदर, शिवांगी आदि ने ज्यादा से ज्यादा खेलों के साथ जुड़ने और सभी को खेलों के लिए प्रेरित करने की शपथ ली।

इस अवसर पर छात्रों ने खेल को तंदरुस्त स्वास्थ का राज बताया। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा व प्रिंसिपल जरनैल सिंह ने छात्रों को खेल दिवस की बधाई देते हुए कहा कि खेल ही एक ऐसी चीज है जिससे मनुष्य नशों और बुरी आदतों से दूर रहता है। हमें गर्व है कि हमारी राष्ट्रीय खेल हॉकी को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में याद किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *