केजरीवाल ने विधानसभा में विश्वासमत प्रस्ताव किया पेश..केंद्र सरकार पर साधा निशाना

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

कहा.. 6300 करोड़ में इन्होंने एमएलए खरीदे व लाल किले से कहते हैं.. मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहा हूं

टाकिंग पंजाब

नईं दिल्ली। मौजूदा केंद्र सरकार आजादी के 75 साल की सबसे भ्रष्ट सरकार है। 10 लाख करोड़ इनके दोस्त खा गए। 6300 करोड़ में इन्होंने एमएलए खरीदे और लाल किले से कहते हैं..मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ रहा हूं। इन बातों का प्रग्टावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को विधानसभा में विश्वासमत प्रस्ताव पेश करने के दौरान किया।

   इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गोवा में ऑपरेशन लोटस चला चुकी है। झारखंड में भी कोशिश कर रहे हैं। दिल्ली में भी इन्होंने कोशिश की थी, लेकिन फेल हो गए। इनके 800 करोड़ धरे के धरे रह गए। इस दौरान आप के विधायक दुर्गेश पाठक ने विधानसभा में ही उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना पर गंभीर आरोप लगा दिया।

  उन्होंने कहा कि जब एलजी खादी और ग्रामोद्योग विभाग में थे, उस वक्त विनय सक्सेना ने 1400 करोड़ रुपए का घोटाला किया है। प्रस्ताव से पहले भाजपा विधायकों ने सीवर-पानी व भ्रष्टाचार पर चर्चा कराने की मांग की, जिसके बाद सभी विधायकों को पूरे दिन के लिए सदन से बाहर कर दिया गया।

  दिल्ली के उप-राज्यपाल के खिलाफ प्रदर्शन की वजह से विधानसभा की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई है। सूत्रों की माने तो आप के सभी विधायक एलजी विनय कुमार सक्सेना के इस्तीफे की मांग को लेकर पूरी रात दिल्ली विधानसभा के भीतर धरना देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *