प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने विजेता विद्यार्थी की उपलब्धि के लिए दी बधाई
टाकिंग पंजाब
जालंधर। विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्या प्रवीण सैली के नेतृत्त्व में तीसरी कक्षा के प्रतिभाशाली विद्यार्थी एकलव्यजोत सिंह ने ‘जालंधरडिस्ट्रिक्टएथेलेटिक्सचैंपियनशिप’ के अंतर्गत 7-8 मई को ‘गवर्नमेंट आर्ट्स एंड स्पोर्ट्स कॉलेज, जालंधर’ में आयोजित की गई ‘60 मीटर रेस प्रतियोगिता’ में भाग लिया। नन्हें कदमों से बड़े सपनों की उड़ान भरने वाले एक्लव्यजोत सिंह ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए U-10 आयुवर्ग (लड़के) में तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने विजेता विद्यार्थी की उपलब्धि के लिए उसका उत्साहवर्धन किया। डॉ. विदुर ज्योति,चेयरमैन ट्रस्ट, डॉ. सुविक्रम ज्योति, चेयरमैन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी ट्रस्ट, उपप्रधानाचार्या रमनदीप तथा सहायक उपप्रधानाचार्या ममता अरोड़ा ने भी विजेता विद्यार्थी के सार्थक प्रयासों की सराहना की।