स्वर्गीय अनिल चोपड़ा द्वारा निर्मित माँ बगलामुखी मंदिर में माँ की दिव्य प्रतिभा का प्राण प्रतिष्ठा समारोह सम्पन्न

आज की ताजा खबर शिक्षा
Spread the love

स्वर्गीय अनिल चोपड़ा की पुण्य स्मृति को होंगे माँ बगलामुखी धाम में सामूहिक विवाह- संगीता चोपड़ा

टाकिंग पंजाब

जालंधर। जालंधर विहार स्थित माँ बगलामुखी जी के पावन मंदिर में माँ बगलामुखी जी की प्रतिमा की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा श्रद्धा, भक्ति और भावनाओं से करवाई गई। यह मंदिर स्वर्गीय अनिल चोपड़ा द्वारा निर्मित करवाया गया था, जो समाज सेवा और धार्मिक कार्यों के प्रति अपनी गहरी आस्था के लिए सदैव याद किए जाते रहेंगे। इस पावन अवसर पर उनकी धर्मपत्नी संगीता चोपड़ा, पुत्र राजन चोपड़ा, प्रिंस चोपड़ा, पुत्रवधु रितु चोपड़ा, प्रीतिका चोपड़ा द्वारा माँ बगलामुखी जी की प्रतिमा की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा करवाई गई। मंत्रोच्चारण, हवन और पूजा-अर्चना के बीच पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।         उपस्थित श्रद्धालुओं ने माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया और स्वर्गीय अनिल चोपड़ा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान चोपड़ा परिवार ने माँ बगलामुखी धाम वेलफेयर सोसाइटी को एक भावुक घोषणा करते हुए कहा कि स्वर्गीय अनिल चोपड़ा की पुण्य स्मृति में अब प्रत्येक वर्ष सामूहिक विवाह समारोह आयोजित करवाए जाएंगे, जिनका सम्पूर्ण खर्च और सभी रस्में चोपड़ा परिवार द्वारा निभाई जाएंगी। परिवार ने कहा कि यह सेवा कार्य समाज के जरूरतमंद परिवारों के लिए समर्पित रहेगा और यही स्वर्गीय अनिल चोपड़ा को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं जब परिवार ने कहा कि कि श्री अनिल चोपड़ा भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके संस्कार, सेवा भावना और समाज के प्रति प्रेम हमेशा जीवित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *