बंबीहा गैंग ने किया गोल्डी बराड़ को खुला चैलेंज, दम है तो पंजाब आ, हम पंजाब में ही मिलेंगे  

आज की ताजा खबर क्राइम

सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कहा..  आमने सामने होगा मुकाबला, फिर तुझे बताएंगे कि कैसे लिया जाता है बदला

सिद्धू की फैमिली को धमकियां दिला रहे, सबकी फैमिली पंजाब में रहती है.. कुछ करने से पहले 100 बार सोचना.. अंजाम बहुत बुरा होगा।

टाकिंग पंजाब
चंडीगढ। पंजाब में सोशल मीडिया पर इस समय दो गैंगस्टर गुटों के बीच जुबानी वार चल रही है। यह दोनों ही एक दूसरे के कट्टर विरोधी ग्रुप एक दूसरे की जान के प्यासे नजर आ रहे हैं। पंजाब सरकार को केंद्र सरकार से इस बात की इनपुट भी मिली है कि लारेंस बिश्नोई ग्रुप व बंबीहा ग्रुप में किसी समय भी गैंगवार हो सकती है।

  केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से भेजे गए इनपुट के बाद पंजाब पुलिस ने पंजाब में कानून-व्यवस्था बनाए रखने व किसी भी तरह की गैंगवार को रोकने के लिए गैंगस्टरों की सुरक्षा बढ़ा दी है। गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई व जग्गू भगवानपुरिया को दविंदर बंबीहा ग्रुप कईं बार धमकियां दे चुका है। एक बार फिर से दविंदर बंबीहा गैंग ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट डाल कर कनाडा बैठे लारेंस के साथी गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को भारत आने की चुनौती दी है।

   दविंदर बंबीहा ग्रुप ने इंटरनेट मीडिया पर डाली पोस्ट में लिखा है ‘वाहेगुरुजी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह’ मैं चसका जैतों, गोल्डी बराड़ के भाई का कत्ल 2020 में हुआ वह मैंने चसका जैतों व मान जैतों ने करवाया था। आज तक कोई नाजायज काम नहीं किया और ना करना है। हमारी अपनी दुश्मनी, अपने मसले हैं हम जो कुछ करते हैं जिनसे हमारी कोई दुश्मनी है, बस और किसी से हमारा कोई मसला नहीं।

   जैसे गोल्डी बराड़ ने सिद्धू मूसेवाला को बिना किसी बात के हमारे ग्रुप के साथ लिंक जोड़कर उसका कत्ल करवा दिया बिल्कुल नाजायज किया। चल गलत किया ठीक है फिर सिद्धू की मौत को सही साबित करने के लिए कौम पंथ के नाम जरनैल सिंह भिंडरावाले का सहारा लिया। मैं गोल्डी को कहना चाहता हूं पहले तो अगर अपने भाई का बदला लेना है तो पंजाब आए और हमसे बदला ले।

   अगर सच में मर्द है तो अपने भाई की मौत के बदले में बेकसूरों को ना मारे। हम पंजाब में ही मिलेंगे मुकाबला आमने सामने का होगा, फिर तुझे बताएंगे कि कैसे बदला लिया जाता है। सिद्धू को तो मार दिया अब उसकी फैमिली को धमकियां दिला रहे। एक बात याद रखना सबकी फैमिली पंजाब में रहती है कुछ करने से पहले 100 बार सोचना अंजाम बहुत बुरा होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *