भाजपा ने आपरेशन लोटस के तहत 10 विधायकों को किया खरीदने का प्रयास

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

पंजाब के वित्त मंत्री ने लगाए भाजपा पर आरोप..कहा आप के 35 विधायकों को तोड़ना चाहती है भाजपा

कांग्रेस के नेताओं को कहा बिकाऊ माल..कहा भाजपा के आगे घुटने टेक दिए हैं कांग्रेसियों ने 

टाकिंग पंजाब

चंडीगढ़। जिन राज्यों में लोग भाजपा को नकार देते हैं, वह वहां आपरेशन लोटस के तहत काम करती है व सरकारें बनाती है। भाजपा के लिए सत्ता खरीद-फरोख्त की दुकान है। अन बातों का प्रग्टावा पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने एक प्रैस वार्ता दौरान किया। वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने जो कि कुछ विधायकों के साथ प्रेस कांफ्रेंस में पहुंचे थे, ने कहा कि भाजपा ने आपरेशन लोटस के तहत इन 10 विधायकों को फोन करके खरीदने का प्रयास किया।

पंजाब के कैबिनेट एवं वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आरोप लगाए हैं कि भाजपा उनकी पार्टी के विधायकों को 25-25 करोड़ रुपए में खरीदने का प्रयास कर रही है। भाजपा ने उनकी पार्टी के 52 विधायकों के लिए 1375 करोड़ रुपए का फंड तय किया है। चीमा के मुताबिक 1 सप्ताह के अंदर आम आदमी पार्टी के 10 विधायकों को 25-25 करोड़ रुपए के ऑफर दिए गए। चीमा ने अपने इस दावे के पीछे उनके पास मौजूद रिकॉर्डिंग का हवाला दिया, लेकिन रिकॉर्डिंग में कॉलर की पहचान के सवाल पर उन्होंने इसे जांच का विषय बताकर टाल दिया। चीमा ने कहा कि जांच के बाद जल्द ही विधायकों को फोन करने वाले लोगों के नाम उजागर किए जाएंगे।

   चीमा ने कहा कि जालंधर वेस्ट के विधायक शीतल अंगुराल को फोन भी आया व उन्हें तो मारने तक की धमकी दी गई। आप इस मामले में डीजीपी को शिकायत करेगी, ताकि जांच हो सके। उन्होंने कहा कि विधायक बलजिंदर कौर को भी फोन आया है। भाजपा आप के 35 विधायकों को तोड़ना चाहती है। चीमा ने कहा कि भाजपा ने पहले कर्नाटक, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, अरुणाचल प्रदेश और गोवा में आपरेशन लोटस चलाया।

  अब पंजाब में भी भाजपा यह प्रयास कर रही है, लेकिन आम आदमी पार्टी के विधायक बिकने वाले नहीं हैं। चीमा ने कहा कि देश में अगर कोई पार्टी बीजेपी को टक्कर दे सकती है तो वह आम आदमी पार्टी है। एक तरफ देश में आम आदमी पार्टी का ग्राफ बढ़ा है वहीं बीजेपी का ग्राफ लगातार नीचे गिर रहा है। हरपाल सिंह चीमा ने विधायकों के साथ डीजीपी ऑफिस पहुंच ऑडियो कॉल व अन्य सबूतों के साथ डीजीपी को शिकायत दी। ताकि मामले में एफआईआर दर्ज हो सके। उनके साथ पुष्पिंदर हैप्पी, कुलजिंदर रंधावा समेत अन्य दस विधायक मौजूद रहे।

   चीमा ने कांग्रेस पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता बिकाऊ माल बन गए हैं व उन्होंने भाजपा के आगे घुटने टेक दिए हैं। कांग्रेस पार्टी देश में बिखर गई है। हरपाल चीमा के साथ विधानसभा के डिप्टी स्पीकर जय किशन रोडी, प्रिंसिपल बुधराम, मंजीत सिंह बिलासपुर, कुलवंत सिंह पंडोरी, दिनेश चड्ढा, रमन अरोड़ा, पुष्पिंदर हैप्पी, नरेंदर कौर, शीतल अंगुरल आदि विधायक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *