पंजाब के वित्त मंत्री के आरोपों का भाजपा के प्रदेश प्रधान ने दिया जवाब 

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स

लोगों से किए वादे पूरे नहीं कर सकी आप सरकार… इस कारण सरकार के मंत्री बेतुके दे रहे हैं बेतुके बयान 

पंजाब में आप से सरकार चल नहीं रही, लोगों का ध्यान भटकाने के आप कर रही है  लिए इस तरह की बयानबाजी। 

टाकिंग पंजाब

लुधियाना। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने बुधवार को प्रैस वार्ता कर कहा था कि भाजपा आप्रेशन लोट्स के तहत उनकी पार्टी के 35 विधायकों को खरीदने का लालच व धमकी दे रही है। इस बीच भाजपा प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा ने आज लुधियाना में एक प्रैस वार्ता कर आप सरकार पर निशाना साधा।

  पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने प्रचंड बहुमत के साथ पंजाब में सरकार बनाई है, लेकिन वित्त मंत्री के बयान से इस तरह लग रहा है कि लड़ाई उनके खुद के घर यानि आप पार्टी की है। वह जनता को गुमराह कर इस लड़ाई को भाजपा के सिर थोप रहे हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी से अब सरकार चल नहीं रही, जिसके कारण वह लोगों का ध्यान भटकाने के लिए इस तरह की बयानबाजी कर रही है।

  भाजपा प्रदेश प्रधान ने कहा कि आप की उत्पत्ति झूठ से हुई है व भाजपा पर इस तरह के आरोप लगाने आप पार्टी का हिस्सा है। यह पहली बार नहीं है, इसी तरह के आरोप दिल्ली में भी आप ने भाजपा पर लगाए। इस पर 2 दिन की सुर्खियां बटोरी, फिर मामला शांत। ऐसा करके कहीं न कही पंजाब के लोगों का ध्यान भटकाया जा रहा है।

  प्रदेश प्रधान ने कहा कि आम आदमी पार्टी लोगों के पैसों, टैक्सों का गलत इस्तेमाल कर रही है। आम आदमी पार्टी का सेहत मंत्री दिल्ली में सतिंदर जैन जेल में है। यदि वह सच्चा होता तो आज जेल से बाहर जमानत पर होता। पंजाब में जिस मंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे, आज वही मंत्री मीटिंगों का हिस्सा बन रहा है।

  दरअसल पंजाब की आम आदमी पार्टी पर लोगों का दबाव है। आप ने लोगों से जो वादे किए थे, अब सरकार उन वादों को पूरा नहीं कर पा रही है। इसी कारण सरकार के मंत्री बेतुके बयान दे रहे हैं। यह आम आदमी पार्टी की नहीं बल्कि खास पार्टी की सरकार बनी है। आने वाले दिनों में भाजपा पंजाब के हर मुद्दे पर सरकार के घेरेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *