पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सदन में पेश किया विश्वास प्रस्ताव

आज की ताजा खबर पंजाब

– विश्वास प्रस्ताव पर तीन अक्तूबर को होगी बहस व वोटिंग

– बीएसी के रिपोर्ट के विरोध में भाजपा ने किया सदन से वाकआउट

टाकिंग पंजाब

चंडीगड़। पंजाब विधानसभा का सत्र शुरूआत दिवंगत निर्मल सिंह काहलों, डॉ. धर्मवीर अग्निहोत्री व जगजीत सिंह हारा को श्रद्धाजंलि भेंट कर की गई। इसके बाद विधानसभा के मौजूदा सत्र का कार्यकाल 3 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया। वहीं बीएसी के रिपोर्ट के विरोध में भाजपा के सदस्यों ने सदन से वाकआउट कर लिया जिस कारण सदन 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया।सीएम भगवंत मान विश्वास प्रस्ताव पेश करने के लिए खड़े हुए। मान ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए पूछा कि आपरेशन लॉट्स फेल होने का आपको क्या नुकसान है। वहीं अमन अरोड़ा के बोलने पर कांग्रेसी विरोध करते हुए वेल में पहुंच गए।

इसके बाद वेल में नारेबाजी करते सभी कांग्रेसी सदस्य नेम किए गए। मार्शल को कांग्रेस सदस्यों को बाहर निकालने के आदेश दिए गए। सदन दोबारा शुरू होते ही भगवंत मान ने विश्वास प्रस्ताव पेश किया। इसके बाद प्रस्ताव पर बहस शुरू हुई।

 

भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार ने शनिवार को राज्यपाल को सूचित किया था कि 27 सितंबर को विधानसभा के नियमित सत्र में पराली जलाने, वस्तु एवं सेवा कर व बिजली आपूर्ति जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। विश्वास प्रस्ताव पर तीन अक्तूबर को बहस व वोटिंग होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *