India No.1 News Portal
इसी मामले में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल से पंथ रत्न ‘फख्र ए कौम सम्मान’ लिया जाएगा वापिस
हालाकि, उनके पैर में फ्रैक्चर है इसलिए उन्हें टॉयलेट साफ करने में छूट भी दे दी गई है। 2007 से 2017 में बादल कैबिनेट के मंत्रियों को भी कल यानी 3 दिसंबर को 12 बजे से लेकर 1 बजे तक गोल्डन टेंपल के बाथरूम साफ करने होंगे। इसके बाद नहा कर वह लंगर घर में सेवा करेंगे। बाद में श्री सुखमणि साहिब का पाठ करना होगा। इन्हें भी श्री अकाल तख्त साहिब की तरफ से तख्ती पहनाई जाएगी। इतना ही नहीं, इसी मामले में पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल से पंथ रत्न ‘फख्र ए कौम सम्मान’ वापस लिया जाएगा। सुखबीर सिंह बादल को सजा सुनाते हुए जत्थेदार रघबीर सिंह ने कहा कि सुखबीर बादल को श्री दरबार साहिब के घंटाघर के बाहर ड्यूटी करनी होगी।
इस दौरान उनके गले में तख्ती और हाथ में बरछा रहेगा। ये सजा उन्हें 2 दिन के लिए दी गई है। इसके बाद 2 दिन श्री केशगढ़ साहिब, 2 दिन श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो, 2 दिन श्री मुक्तसर साहिब और 2 दिन श्री फतेहगढ़ साहिब में सेवादारों वाला चोला पहनकर हाथ में बरछा लेकर ड्यूटी करेंगे। हालांकि, पैर में चोट के चलते ये ड्यूटी वह व्हीलचेयर पर बैठ कर देंगे। उन्होनें आगे कहा कि सुखबीर इन साहिबों में ड्यूटी के बाद एक-एक घंटा लंगर घर में जाकर संगत के जूठे बर्तन साफ करेंगे। साथ ही एक घंटा बैठकर कीर्तन सुनना होगा और श्री सुखमणि साहिब का पाठ करना होगा। 

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in