सेंट सोल्जर में मनाया गया करवाचौथ का त्योहार, सपना अरोड़ा बनी मिसिस करवाचौथ

शिक्षा

टीचरों ने “चूड़े वाली बाह, मेहँदी सोहागन दी चाँद और पिया आदि गीतों पर किया  डांस और मॉडलिंग

टाकिंग पंजाब

जालंधर। सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा करवाचौथ सेलिब्रेट किया गया। इसमें ग्रुप की वाईस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुई। इस अवसर पर मिसिज़ करवाचौथ प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें मिठू बस्ती, नंगल करार खां, मान नगर आदि ब्रांचों के अध्यापिकायों ने भाग लिया।

   प्रतियोगिता में टीचरों ने “चूड़े वाली बाह, मेहँदी सोहागन दी चाँद और पिया आदि गीतों पर डांस और मॉडलिंग पेश की। इसमें सपना अरोड़ा को मिसिज़ करवाचौथ, प्रियंका खन्ना ने दूसरा स्थान, रजनी ने तीसरा स्थान, अंजना शर्मा व ज्योति शुक्ला ने कॉन्सोलेशन ईनाम प्राप्त किया। श्रीमती चोपड़ा ने सभी विजय रही अध्यापिकायों को सन्मानित कर उन्हें बधाई दी।

            

उन्होंने करवाचौथ के बारे में पूर्ण जानकारी देते हुए कहा कि यह पर्व कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस दिन विवहित महिलाऐं अपने पति की लम्बी उम्र के निर्जला व्रत रखती है। इस दिन भगवन शिव, देवी पार्वती, श्री गणेश, कार्तिके तथा चंद्रमा की पूजा की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *