छात्रों ने चेहरे पर तिरंगे बना मनाया “आर्म्ड फोर्सेज फ्लैग डे”

शिक्षा

सैनिक देश की वो ढाल होते हैं, जो देश को हर खतरे से बचाते हैं- वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा

टाकिंग पंजाब

जालंधर। सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन के मुख्य कैंपस, एनआईटी के पास ब्रांच के छात्रों द्वारा “आर्म्ड फोर्सेज फ्लैग डे” मनाया गया। इसमें प्रिंसिपल रीना अग्निहोत्री के दिशा निर्देशों पर नन्हें छात्रों अव्यांश, कार्तिक, सहज, हिमांक, अयांश, गुरलीन, हर्षित, दिवांशु, नक्श, वनीत, प्रभनीत, आरोही, राजवीर, दिलशान, हरमीत, साहिल आदि ने अपने चेहरे पर तिरंगे झंडे बनाकर और वीर जवानों के तरह तैयार होकर उन्हें सैल्यूट किया।

सभी छात्रों ने फेस पेंटिंग के साथ साथ अपनी स्कूल यूनिफार्म पर तिरंगे लगाकर गर्व महसूस किया। प्रिंसिपल अग्निहोत्री ने छात्रों को आर्मी को कैरियर के रूप में चयन करके देश के प्रति प्यार व देश भक्ति का प्रमाण देने को कहा। इस अवसर पर अध्यापकों व छात्रों ने कहा कि हमे अपने वीर जवानों पर गर्व है।

वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने कहा कि सैनिक देश की वो ढाल होते हैं, जो देश को हर खतरे से बचाते हैं, सैनिक देश का वो गौरव हैं जो हमेशा देश का अभिमान बनके देश की रक्षा और मान बढ़ाते हैं। अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए बहुत से सैनिक अपने प्राणों तक का बलिदान दे देते हैं।

देश के दुश्मनों को मुहतोड़ जवाब देने के लिए हमारे वीर सेनानी हमेशा तैयार रहते हैं। उन्हीं की देखभाल को सुनिश्चित करने और उनके प्रति अपना सम्मान व्यक्त करने के लिए हर साल 7 दिसंबर को भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *