सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा मनाया गया क्रिसमस

शिक्षा

चेयरमैन अनिल चोपड़ा व वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों को बांटे  गिफ्ट्स

टाकिंग पंजाब

जालंधर। सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा क्रिसमस के पर्व को हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया। इसमें सेंट सोल्जर के नन्हें छात्रों ने सेंटाक्लोज, परियाँ, क्रिसमस ट्री, बॉल्स आदि बनकर कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा, राजन चोपड़ा, रीतू चोपड़ा ने नन्हें छात्रों साथ क्रिसमस का केक काटते हुए एक दूसरे का मुँह मीठा करवाया।

       इसके अतिरिक्त परियां व सेंटाक्लोज बने छात्रों द्वारा जिंगलबेल जिंगलबेल, मेरी क्रिसमस आदि गीत गाये गए व उन गीतों पर डांस भी किया गया। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों को चॉक्लेट, टॉफियां, गिफ्ट्स आदि बांटे व सभी को क्रिसमस की बधाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *