एचएमवी की छात्राओं ने किया रेडियो सिटी 91.9 का दौरा

शिक्षा

आर जे सैंडी ने छात्राओं को आर जे के कत्र्तव्यों व जिम्मेदारियों की दी जानकारी 

टाकिंग पंजाब

जालंधर। हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर के मॉस कम्यूनिकेशन एवं वीडियो प्रोडक्शन विभाग की छात्राओं ने रेडियो सिटी 91.9 का दौरा किया। रीजनल प्रोग्रामिंग डायरेक्टर पंजाब एवं हरियाणा सीमा सोनी ने उनका स्वागत किया। उन्होंने छात्राओं को रेडियो स्टेशन की कार्यप्रणाली व प्रोग्रामिंग के बारे में बताया। आर जे सैंडी ने छात्राओं को आर जे के कत्र्तव्यों तथा जिम्मेदारियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आर.जे. के अतिरिक्त रेडियो में रोजगार के और बहुत से अवसर हैं।     जिनमें कंटेंट राइटर, साउंड इंजीनियर तथा वॉयस ओवर आर्टिस्ट शामिल है। कुछ छात्राओं ने साउंड इंजीनियर विशाल नलिन तथा आर.जे. इमरान खान से भी मुलाकात की। छात्राओं ने उनसे अपने प्रश्न पूछे। यह दौरा छात्राओं के लिए काफी महत्त्वपूर्ण रहा। उनके साथ विभागाध्यक्षा रमा शर्मा, प्रियंका जैन तथा प्रिया शर्मा भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *