लोकसभा उपचुनाव को लेकर काग्रेंस को बड़ा झटका… जत्थेदार परमजीत सिंह रायपुर ने थामा आप का दामन

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स
Spread the love

परमजीत सिंह ने चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास जाकर की आम आदमी पार्टी ज्वाइन

टाकिंग पंजाब

जालंधर। लोकसभा उपचुनाव को लेकर रोज कोई न कोई सियासी बदलाव हो रहे हैं। अब जालंधर कैंट से स्थानीय विधायक परगट सिंह के खासमखास पूर्व इंप्रूवमेंट ट्रस्ट चेयरमैन जत्थेदार परमजीत सिंह रायपुर ने काग्रेंस को बड़ा झटका देते हुए आम आदमी पार्टी का हाथ थाम लिया है। काग्रेंस से पहले जत्थेदार परमजीत सिंह शिरोमणि अकाली दल में थे परंतु फिर साल 2020 में उन्होनें काग्रेंस ज्वाइन की व अब काग्रेंस छोड़ आप में शामिल हो गए हैं। परमजीत सिंह ने चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के पास जाकर आप का दामन थामा व इस दौरान जगबीर सिंह बराड़ ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *