एचएमवी में रागिनी आडीटोरियम के नवीकरण हेतु हवन यज्ञ का आयोजन

शिक्षा
Spread the love

एचएमवी ऐसी संस्था है जहां सपनों को सिर्फ देखा ही नहीं जाता बल्कि उन्हें सच में भी बदला जाता है- प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन

टाकिंग पंजाब

जालंधर। हंसराज महिला महाविद्यालय में रागिनी आडीटोरियम के नवीकरण हेतु कार्य आरम्भ करने के संदर्भ में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। बतौर मुख्यातिथि सुधीर शर्मा उपस्थित थे। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने सुधीर शर्मा, कालेज के टीचिंग व नॉन टीचिंग सदस्यों के साथ यज्ञ सम्पन्न किया। प्राचार्या डॉ. सरीन ने संबोधित करते हुए कहा कि एचएमवी ऐसी संस्था है जहां सपनों को सिर्फ देखा ही नहीं जाता बल्कि उन्हें सच में भी बदला जाता है। यह सब सारे एचएमवी परिवार की संयुक्त कोशिशों का नतीजा होता है।
       सुधीर शर्मा ने कहा कि सच्चे मन व सम्पर्ण के साथ किया गया प्रयास कभी व्यर्थ नहीं जाता। इसके नतीजे सदा ही सकारात्मक होते हैं। सुधीर शर्मा ने रागिनी आडीटोरियम के नवीकरण के कार्य का उद्घाटन किया तथा पूरे स्टाफ को बधाई दी। इस मौके पर स्टाफ सदस्यों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। यज्ञ की विधि संस्कृत विभागाध्यक्षा डॉ. मीनू तलवाड़ ने सम्पन्न करवाई। मंच संचालन डॉ. अंजना भाटिया ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *