मोगा नगर निगम पर आम आदमी पार्टी का कब्जा… बलजीत सिंह चन्नी बने आप के पहले मेयर…

आज की ताजा खबर पंजाब पॉलिटिक्स
Spread the love

कुल 50 पार्षदों में से 42 ने बलजीत सिंह चन्नी का समर्थन करते हुए बनाया नया मेयर…

टाकिंग पंजाब

मोगा। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने एक ओर सफलता हासिल करते हुए मोगा नगर निगम पर भी कब्जा कर लिया है। मोगा नगर निगम में कुल 50 पार्षदों में से 42 ने बलजीत सिंह चन्नी का समर्थन करते हुए उन्हें नया मेयर बनाया। हालांकि, वोटिंग के दौरान 8 पार्षद गैर हाजिर रहे व जिसके बाद बलजीत सिंह चन्नी को सर्वसम्मति से नया मेयर चुन लिया गया। चुनाव सुबह 10 बजे जिला डीसी कॉम्प्लेक्स में हुआ।         इस दौरान मिनी सेक्रेट्रिएट में कड़ी सुरक्षा मौजूद रही व डिवीज़नल कमिश्नर भी वहां पहुंचे हुए थे व साथ ही वॉर्ड 50 के पार्षद के साथ साथ मोगा से विधायक डॉक्टर अमनदीप कौर अरोड़ा व जिले के सारे प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि नए मेयर बने बलजीत सिंह चन्नी वार्ड नंबर 8 से नगर निगम के पार्षद हैं। उन्होंने 2021 निगम चुनाव में आम आदमी की चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ा था। बलजीत सिंह चन्नी समाजसेवी हैं और गाड़ियों की रिपेयरिंग का काम भी करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *