मेहनत पर भरोसा व सच्ची लग्न रखने से ही मिलती है सफलता- चेयरमैन अनिल चोपड़ा
टाकिंग पंजाब
जालंधर। सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स के चेयरमैन अनिल चोपड़ा को नैशनल इंडिपेंडेंट स्कूल्ज अलायन्स द्वारा लाइफ टाइम अचीवमेंट के साथ सम्मानित किया गया है। यह सम्मान अनिल चोपड़ा को मैनथोन स्कूल एजुकेशन कॉन्क्लेव एड-एक्सपो में दिया गया। निसा ने अनिल चोपड़ा को सम्मानित करते हुए कहा कि इन्हें किसी परिचय की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह वो शख्शियत हैं, जिन्होंने एक स्कूल से शुरुयात की थी।

आज सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स 35 स्कूलों व 22 कॉलेजों के साथ नार्थ इंडिया का सबसे बड़ा शिक्षा ग्रुप बना चुका है, जिसमें 42000 से अधिक छात्र शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। अनिल चोपड़ा ने निसा का धन्यवाद करते हुए अपनी जीवन के सफर को साँझा करते हुए बताया कि उन्हें कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ा व कई बार असफलता का भी मुँह देखना पड़ा लेकिन अपनी मेहनत पर भरोसा और सच्ची लग्न रख अपने काम को ओर बेहतर करने का प्रयास किया।

उन्होंने युवा पीढ़ी को सन्देश देते हुए कहा कि सफलता किसी को भी एक दम से प्राप्त नहीं होती, हमेशा चलते रहने और खुद पर विश्वाश रखना ही व्यक्ति को सफलता दिलाती है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उनकी सफलता में उनकी धर्मपत्नी संगीता चोपड़ा, दोनों बेटों राजन चोपड़ा, प्रिंस चोपड़ा ने उनके साथ कदम से कदम मिला कर साथ दिया। उल्खनीय है कि अनिल चोपड़ा को क्रेडाई पंजाब द्वारा भी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड के साथ, बालसबरीज यूनिवर्सिटी डॉक्टरेट डिग्री के साथ सम्मानित कर चुकी है।









