एचएमवी ने जीती नेशनल ओवरआल जनरल चैम्पियनशिप

आज की ताजा खबर शिक्षा
Spread the love

एचएमवी आने वाली पीढिय़ों के लिए मिसाल कायम करेगा- प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन

टाकिंग पंजाब

जालंधर। हंस राज महिला महाविद्यालय ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए वर्ष 2022-23 की नेशनल ओवरआल जनरल चैम्पियनशिप ट्राफी पर कब्जा कर लिया है। अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए एचएमवी ने 29 खेलों में 14 स्वर्ण, 7 रजत व 8 कांस्य मैडल जीते। इसके अतिरिक्त एचएमवी की 5 छात्राओं हरमिलन, राधिका, सीन, कावेरी तथा मयूरी ने एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए न केवल एचएमवी बल्कि पूरे देश को गौरवान्वित किया है।       उन्होंने कहा कि मैडलों की यह गिनती छात्राओं की निरंतर मेहनत को प्रदर्शित करती है। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने डीएवी कॉलेज प्रबंधकत्र्री समिति के प्रधान डॉ. पूनम सूरी, वाइस चांसलर जीएनडीयू डॉ. जसपाल सिंह व डायरेक्टर स्पोट्र्स जीएनडीयू डॉ. कंवर मनदीप सिंह ढिल्लों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि एचएमवी आने वाली पीढिय़ों के लिए मिसाल कायम करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *