फिर से कांग्रेस के हुए राजकुमार वेरका.. भाजपा को छोड़ने का किया ऐलान

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स
Spread the love

बोले, भाजपा में जाना उनकी बड़ी गलती, अब मैं इसे सुधारने के लिए वापस कांग्रेस में आ रहा हूं

टाकिंग पंजाब

अमृतसर । कुछ माह पहले ही कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए विधायक राजकुमार वेरका एक बार फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने खुल कर भाजपा छोड़ने के कारणों के बारे में तो ज्यादा कुछ नहीं कहा, लेकिन कहा कि कुछ तो मजबूरियां रही होंगी, यू हीं कोई बेवफा नहीं होता।
   इसका मतलब है कि राज कुमार वेरका को भाजपा में वह मान-सम्मान नहीं मिला, जिसके कारण वह बेवफा हो गए लगते हैं। हालांकि राजकुमार वेरका का भाजपा को छोड़ना भारतीय जनता पार्टी को तगड़ा झटका है। जोर-शोर से कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले नेता साल भर के अंदर ही अब भाजपा से नेता किनारा करने लगे हैं। इन सब में सबसे पहला नाम है राजकुमार वेरका का जुड़ गया है। अमृतसर में बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में वेरका ने बताया कि उन्होंने भाजपा से रिजाइन दे दिया है।
   अब वह दिल्ली रवाना हो रहे हैं, जहां सीनियर नेताओं के सामने वह दोबारा कांग्रेस जॉइन करेंगे। उन्होंने साफ कहा कि मेरा भाजपा से मोहभंग हो गया है। कांग्रेस छोड़कर मैंने साल भर पहले यह पार्टी जॉइन की लेकिन भाजपा में मुझे बनता सम्मान हासिल नहीं हुआ। मुझ से गलती हो गई थी और अब मैं इसे सुधारने के लिए वापस कांग्रेस में आ रहा हूं। मेरे बाद कई और कांग्रेसी नेता भी अगले कुछ दिनों में वापसी करेंगे।
   कहा जा रहा है कि वेरका के साथ जीत महिंदर सिद्धू, अमरीक सिंह समराला, डॉ. मोहिंदर रिणवा और हंसराज जोसन भी कांग्रेस में शामिल होने की तैयारी में हैं। 2022 चुनाव के बाद भाजपा का दामन थामन वाले राज कुमार वेरका 22 साल से कांग्रेस में एक्टिव रहे और अहम पदों पर अपनी सेवाएं दी थी। उनके कांग्रेस छोड़ने पर भी सभी हैरान थे और अब अचानक वापसी पर भी उन्होंने सभी को चौका दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *