India No.1 News Portal
चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए दी शुभकामनाएँ
राजीव पालीवाल (प्रिंसिपल, ग्रीन मॉडल टाऊन) व कुमारी शालू सहगल (प्रिंसिपल, लोहारां) तथा प्रोफ़ेसर जितेन ने अकादमिक सत्र के टाइम-टेबल के बारे में जानकारी दी। उन्होंने अभिभावकों और विद्यार्थियों को पावर पॉइंट के माध्यम से सीबीएसई के दिशा-निर्देशों से अवगत करवाया, समय-समय पर बोर्ड में आने वाले बदलावों की जानकारी दी तथा विद्यार्थियों को उनको पढ़ाने वाले स्टाफ से मिलवाया गया।
मंच का संचालन अंबिका पसरीजा (ग्रीन मॉडल टाऊन) व निमिषा (लोहारां) द्वारा किया गया। समूह स्टाफ ने विद्यार्थियों का स्वागत किया। इनोसेंट हार्ट्स के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने ग्यारहवीं कक्षा में प्रवेश पाने वाले विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें अथक परिश्रम करते हुए कर्मपथ पर चलने के लिए प्रेरित किया।


Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in