India No.1 News Portal
प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने की ‘फ़न कैंप’ में आयोजित गतिविधियों की सराहना
इस कैंप में प्री-नर्सरी से दूसरी कक्षा के 120 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रकार के झूलों का आनंद लिया। नन्हें विद्यार्थियों ने डीजे की धुन पर थिरकते हुए प्रसन्नतापूर्वक मस्ती की तथा खूब धमाल मचाई। प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने ‘फ़न कैंप’ में आयोजित गतिविधियों की बहुत सराहना की और कहा कि ऐसे उपक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में बहुत सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने फ़न कैंप के सफल आयोजन के लिए संबंधित अध्यापकों के योगदान की सराहना की।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in