India No.1 News Portal
प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने दी विजेता विद्यार्थियों को बधाई
अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय के पाँच विद्यार्थियों ने ISSO द्वारा घोषित परिणाम में स्वर्ण पदक, तीन विद्यार्थियों ने रजत तथा दो विद्यार्थियों ने कांस्य पदक तथा सर्टिफिकेट प्राप्त किए। परीक्षा में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को ISSO की ओर से प्रमाण पत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों, मार्गदर्शक अध्यापकों तथा भावना सभ्रवाल (गतिविधि प्रभारी) को उनके उल्लेखनीय प्रदर्शन की बधाई दी। डॉ. विदुर ज्योति (चेयरमैन ट्रस्ट), डॉ. सुविक्रम ज्योति (चेयरपर्सन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी; जनरल सैक्रेटरी, ट्रस्ट), प्रधानाचार्या प्रवीण सैली, रमनदीप (उप-प्रधानाचार्या) तथा ममता अरोड़ा (सहायक उप- प्रधानाचार्या) ने विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा मार्गदर्शक शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in