India No.1 News Portal
ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने की सभी खिलाड़ियों की सराहना
यह मैच कैंपस के पेशेवर मैदान पर खेला गया, जो बीसीसीआई के मानदंडों के अनुसार बनाया गया है। मैच के लिए डिसएबल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ पंजाब (डी.सी.सी.पी) से खिलाड़ी आए थे। टूर्नामेंट की शुरुआत में ग्रुप के चेयरमैन ने इन खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और इसी तरह अपना खेल जारी रखने को कहा।
हैरानी की बात तो ये थी कि अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे इन खिलाड़ियों में से एक खिलाड़ी सोनी सहोता हाल ही में इंडियन लीग में आई थीं। प्लेयर्स डिसेबल्ड क्रिकेट काउंसिल ऑफ पंजाब (डी.सी.सी.पी) के अध्यक्ष अरुण मोंटी अरोड़ा, महासचिव. आलोक नागपाल, उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने भी यह अवसर देने के लिए ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा को धन्यवाद दिया। इस टूर्नामेंट पर ग्रुप चेयरमैन ने सभी खिलाड़ियों की सराहना की और उन्हें प्रेरित किया कि सेंट सोल्जर ग्रुप आपके सहयोग के लिए सदैव आपके साथ रहेगा।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in