India No.1 News Portal
प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने दी सफलता अर्जित करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई
इसी क्रम में परिधि शर्मा 96.2% अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही तथा सौरव खन्ना ने 94.8% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने परीक्षार्थियों के शानदार प्रदर्शन के बारे में बताया कि दसवीं की बोर्ड-परीक्षा में 13 विद्यार्थियों ने 90% या इससे अधिक तथा 26 विद्यार्थियों ने 84.5% से 89.4% तक शानदार अंक प्राप्त किए।
प्रधानाचार्या ने कड़े परिश्रम के पश्चात इस परीक्षा-परिणाम में सफलता अर्जित करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु अनंत शुभकामनाएँ दीं। डॉ. विदुर ज्योति (चेयरमैन ट्रस्ट), डॉ. सुविक्रम ज्योति (चेयरपर्सन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी;जनरल सैक्रेटरी,ट्रस्ट), रमनदीप (उप-प्रधानाचार्या) तथा ममता अरोड़ा (सहायक उप-प्रधानाचार्या) ने विद्यार्थियों, अध्यापको एवं अभिभावकों को दसवीं बोर्ड के शानदार परीक्षा-परिणाम के लिए हार्दिक बधाई दी।


Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in