India No.1 News Portal
ग्रीन मॉडल टाऊन के निलेश दत्ता ने 99.4% अंक लेकर हासिल किया प्रथम स्थान
ग्रीन मॉडल टाऊन के निलेश दत्ता ने 99.4% अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। तानिश शर्मा ने 98.6% अंक लेकर द्वितीय स्थान, सरगुन अरोड़ा ने 98.2% प्रतिशत अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया जबकि ओजस वरमानी ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए। लोहारां ब्रांच की मारूषिका 97.8 % अंक लेकर विद्यालय में प्रथम,सानवी 96.8 % अंक लेकर द्वितीय स्थान पर, विभा सहगल 96.4% अंक लेकर तृतीय स्थान पर रही तथा मितिन कुमार ने 96 प्रतिशत अंक हासिल किए।
कैंट जंडियाला रोड में सिद्धांत उपाध्याय ने 94.8 % अंक लेकर प्रथम रही। वंशदीप पाठक ने 94.6 % अंक प्राप्त किए। नूरपुर में नवलीन कौर ने 95.8 % अंक लेकर विद्यालय में प्रथम रही, अवनीत कौर 95.4 % अंक व अथर्व शर्मा ने 93.6 % अंक हासिल किए। विभिन्न विषयों में अधिकतम 100 अंक पाने वाले विद्यार्थियों की संख्या इस प्रकार है – मैथ्स विषय में कुल 16 विद्यार्थी, सामाजिक विज्ञान में 3, पंजाबी विषय में 15, व आईटी में 1 विद्यार्थी।
प्रिंसिपल राजीव पालीवाल (ग्रीन मॉडल टाऊन), शालू सहगल (लोहारां), मीनाक्षी शर्मा (नूरपुर रोड), सोनाली मनोचा (कैंट जंडियाला रोड) ने विद्यार्थियों की इस शानदार सफलता पर उन्हें व उनके अभिभावकों को बधाई दी। इनोसेंट हार्टस के चेयरमैन डॉ. अनूप बौरी ने सभी विद्यार्थियों की प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in