India No.1 News Portal
आरोपी की तलाश जारी… पुलिस ने करतारपुर सहित अन्य हिस्सों में की रेड…
आपको बता दें कि थाना डिवीजन नंबर 8 की चौकी फोकल पाॅइंट में तैनात एएसआई राजपाल चोरी के आरोपी नवप्रीत सिंह को कोर्ट में पेश करने के लिए आए थे। जब वह कोर्ट में आरोपी को पेश कर वापस लौट रहे थे तो कोर्ट परिसर के अंदर सरकारी गाड़ी में बैठाते वक्त आरोपी ने पुलिस अधिकारी को धक्का दे दिया और कोर्ट से फरार हो गया। आरोपी कोर्ट से बीएमसी चौक की ओर भागा था, जिसके बाद से उसका कोई अता पता नहीं चला।
फिर मामले की जानकारी तुरंत प्रभाव से क्षेत्र के थाने को दी गई। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। इसे लेकर फोकल पॉइंट के इंचार्ज अवतार सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी की तलाश जारी है। एएसआई राजपाल की कस्टडी से आरोपी फरार हुआ है। आरोपी के खिलाफ उनके थाने में आईपीसी की धारा 379 और 411 के तहत केस दर्ज था। उसी केस में नवदीप को गिरफ्तार किया गया था। इंचार्ज अवतार सिंह ने कहा कि जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in