India No.1 News Portal
मैं वादा करता हूं कि मैं संसद में जालंधर के लोगों की आवाज बुलंद करूंगा- चरणजीत सिंह चन्नी
लोगों की भीड़ देखकर चन्नी ने कहा कि मेरे पास काम का बहुत ज्यादा तुर्जबा है। मैं काउंसलर से लेकर पंजाब का मुख्यमंत्री तक रहा हूं। मुझे पता है कि आम जनता की क्या समस्याएं हैं व मैं वादा करता हूं कि मैं संसद में जालंधर के लोगों की आवाज बुलंद करूंगा। उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि या तो जालंधर में नशा रहेगा या फिर मैं रहूंगा, बीच वाली कोई बात नहीं रहेगी।
चन्नी ने कहा कि जालंधर में जितने भी दो नंबर के काम चल रहे हैं, उन सभी को बंद करवाऊंगा। उन्होंने फिर वही शब्द दोहराते हुए कहा कि विपक्ष उनकी लोकपि्रयता से परेशान हैं, जिसके कारण उनकी कही बातों को गलत ढंग से पेश किया जाता है। चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि लोगों का बहुत ज्यादा प्यार मिल रहा है व जालंधर में चन्नी की लहर साफ़ तौर पर नजर आ रही है।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in