India No.1 News Portal
राघव चड्ढा ने की संत निरंजन दास जी के कार्यों की सराहना..
इनमें दिल्ली की सीएम केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान व अन्य पार्टीयों के नेता शामिल हैं। इसके अलावा कांग्रेसी उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी, भाजपा उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू, आप के उम्मीदवार पवन टीनू व अन्य कई नेता संत निरंजन दास का आशीर्वाद ले चुके हैं। इनके बाद अब आज राघव चड्डा डेरे में नतमस्तक होने पहुंचे।
इस मुलाकात के दौरान राघव चड्ढा ने संत निरंजन दास जी के कार्यों की सराहना की। राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने कहा कि वह बहुत भाग्यशाली हैं कि उन्हें संत निरंजन दास जी के साथ बैठने का मौका मिला है। राघव चड्ढा ने कहा कि यह स्थान हमें शांति और आध्यात्मिकता का एहसास करवाता है। उन्होंने कहा कि संत जी के सामाजिक और मानवीय कार्य लोगों को और बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हैं। राघव चड्ढा ने कहा कि डेरे ने शिक्षा और धर्म के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in