सेंट सोल्जर कॉलेज के छात्र कमल सोलंकी ने अंतर्राष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग में जीता कांस्य पदक

आज की ताजा खबर शिक्षा
Spread the love

चेयरमैन अनिल चोपड़ा व वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने दी सोलंकी को बधाई

टाकिंग पंजाब

जालंधर। सेंट सोल्जर कॉलेज को-एजुकेशन के बीकॉम के छात्र कमल सोलंकी ने बैंकॉक, थाईलैंड में हुई इंटरनेशनल बॉडीबिल्डिंग फिट अल्टीमेट क्लैश ऑफ फिजिक प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। सोलंकी ने इस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और सेकंड रनर-अप का खिताब जीता। कॉलेज की डायरेक्टर वीना दादा और कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. मनजीत कौर ने इस उपलब्धि के लिए छात्र की बहुत सराहना की और उसे आशीर्वाद दिया, साथ ही उसे हमेशा कॉलेज का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया। सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने भी सोलंकी को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और भविष्य में भी कड़ी मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *