Notice: Function _load_textdomain_just_in_time was called incorrectly. Translation loading for the news-portal domain was triggered too early. This is usually an indicator for some code in the plugin or theme running too early. Translations should be loaded at the init action or later. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 6.7.0.) in C:\inetpub\vhosts\cavarunsharma.in\talkingpunjab.in\wp-includes\functions.php on line 6131 एचएमवी में यूनियन बजट 2026 पर सेमिनार का आयोजन – My CMS
प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने की कॉमर्स विभाग के प्रयासों की सराहना
टाकिंग पंजाब
जालंधर। हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के स्नातकोत्तर कॉमर्स विभाग द्वारा प्राचार्या डॉ. एकता खोसला के सक्षम मार्गदर्शन में यूनियन बजट 2026 विश्लेषणात्मक अंतदृष्टि विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार का उद्देश्य माननीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यूनियन बजट 2026 की समझ को गहन बनाना तथा भारतीय अर्थव्यवस्था, व्यापार एवं उद्योग पर इसके प्रभावों पर प्रकाश डालना था। इस सेमिनार में मुख्य वक्ता के रूप में सीए अश्विनी कुमार रंदेवा, प्रैक्टिसिंग चार्टर्ड अकाउंटेंट, तथा सीए गुरलीन सिंह साहनी उपस्थित रहे। प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की संगोष्ठियाँ सैद्धांतिक ज्ञान और व्यावहारिक अनुप्रयोग के बीच की अंतर को दूर करती हैं तथा विद्यार्थियों को जागरूक एवं जिम्मेदार भविष्य के पेशेवर बनने में सहायक सिद्ध होती हैं। उन्होंने कॉमर्स विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए इस प्रासंगिक एवं ज्ञानवर्धक शैक्षणिक गतिविधि के आयोजन हेतु बधाई दी। विभागाध्यक्ष मीनू कोहली ने अपने स्वागत भाषण में वाणिज्य के विद्यार्थियों के लिए यूनियन बजट की समझ के महत्व पर प्रकाश डाला और उन्हें विश्लेषणात्मक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया। सीए गुरलीन सिंह साहनी ने बजट के आम जनमानस पर पडऩे वाले प्रभावों पर विशेष रूप से चर्चा की। उन्होंने बताया कि जीएसटी पंजीकरण सीमा में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। बजट का मुख्य फोकस अनुपालन को सरल बनाना, तकनीक आधारित व्यवस्था को बढ़ावा देना, आम जनता को बिना किसी उत्पीडऩ के राहत प्रदान करना तथा प्रणाली की कमियों को दूर कर उसे अधिक सरल बनाना है। उन्होंने बजट में प्रस्तुत ‘कॉरपोरेटमित्र’ की अवधारणा एवं विद्यार्थियों के लिए इसके लाभों पर भी प्रकाश डाला। सीए अश्विनी कुमार रंदेवा ने यूनियन बजट की आवश्यकता, सरकार की आय एवं व्यय के विभिन्न स्रोतों पर विस्तार से चर्चा की, जो बजट निर्माण का आधारित होते हैं। उन्होंने शेयर बाजार में गिरावट एवं रुपये के मूल्य में कमी के कारणों पर भी प्रकाश डाला तथा आय तथा व्यय के विभिन्न पहलुओं को स्पष्ट किया। कॉमर्स क्लब की प्रभारी डॉ. सीमा खन्ना ने औपचारिक धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों को राष्ट्रीय आर्थिक घटनाक्रमों से परिचित रहने के लिए प्रेरित किया तथा आज के गतिशील विश्व में वित्तीय साक्षरता के महत्व को रेखांकित किया। मंच संचालन का दायित्व शेफाली कश्यप ने कुशलतापूर्वक निभाया। संगोष्ठी का समापन एक संवादात्मक प्रश्नोत्तर सत्र के साथ हुआ, जिसने कार्यक्रम को अत्यंत जानकारीपूर्ण एवं रोचक बना दिया। इस अवसर पर कॉमर्स विभाग से बीनू गुप्ता, मीनू कुंद्रा, डॉ. काजल पुरी, सविता महेंद्रू, डॉ. मीनाक्षी दुग्गल मेहता, डॉ. जसप्रीत कौर, रितु, प्रीति तथा यागरिका भी उपस्थित रहीं।