छुट-पुट घटनाओं के अलावा अभी तक शांतमयि रहा है चुनावी माहौल .. दोपहर 3 बजे तक हुई 45 प्रतिशत वोटिंग

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स
Spread the love
जालंधर जिले में 16.5 लाख के करीब हैं वोटर ..इनमें 8 लाख 59 हजार 688 पुरुष व 7 लाख 94 हजार 273 हैं महिलाएं

टाकिंग पंजाब

जालंधर। पंजाब में हो रहे लोकसभा चुनाव के लिए लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। बेहद गर्मी के बावजूद लोग घरों से बाहर निकले व अपने मत के अधिकार का प्रयोग किया। इन चुनावों में जालंधर की बात करें तो जालंधर में दोपहर 3 बजे तक कुल 45.66 प्रतिशत मतदान हो चुका है। हालांकि जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में 48.70 प्रतिशत सबसे ज्यादा वोटिंग हुई है, लेकिन जालंधर के शाहकोट में सबसे कम 42.65 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई है।      आपको बता दें कि जालंधर लोकसभा सीट पर वोटिंग सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है जो कि शाम 6 बजे तक चलेगी। इस सीट पर कुल वोटर 16 लाख 54 हजार 5 वोटर हैं। इनमें आठ लाख 59 हजार 688 पुरुष और सात लाख 94 हजार 273 महिला वोटर हैं। इस सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला बताया जा रहा है। जानकारों की माने तो मुख्य मुकाबला कांग्रेस के उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी, आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू व बीजेपी उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू के बीच माना जा रहा है। जिले में कुल 1951 पोलिंग बूथ हैं, जिसमें 454 संवेदनशील बूथ हैं।      जालंधर में चल रहे चुनाव दौरान हुई छुटपुट घटनाओं की हात करें तो जालंधर वेस्ट हलके में कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं के बीच धक्का मुक्की हुई है। हालांकि मामले को मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने सुलझा लिया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। इस मामले में थाना-5 के एसएचओ भूषण कुमार ने कहा कि मामले में मारपीट जैसी कोई बात सामने नहीं आई है। मामूली विवाद था, मौके पर सुलझा लिया गया था। ​​       इसके अलावा जालंधर के आदमपुर क्षेत्र के मंसूरपुर बटाला गांव में पोलिंग एजेंट पर आप कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। फिलहाल घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा वैस्ट हल्के में ही एक महिला ने भाजपा कार्यक्रताओं पर धमकाने के आरोप लगाए हैं। इस मामले को भी समय रहते सुलझा लिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *