पुलिस कर्मचारी पलविंदर सिंह को इंचार्ज पद से प्रमोशन देकर बनाया गया इंस्पेक्टर

आज की ताजा खबर पंजाब
Spread the love

स्पेशल ब्रांच में तैनात कर्मचारी पलविंदर सिंह को पुलिस विभाग ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी… सीपी ने लगाए कंधे पर स्टार

टाकिंग पंजाब

जालंधर। पुलिस के स्पेशल ब्रांच विभाग में तैनात मेहनती व अनुभवी कर्मचारी पलविंदर सिंह को पुलिस विभाग ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के आदेश के तहत उन्हें इंचार्ज पद से प्रमोशन देकर इंस्पेक्टर बना दिया गया है। जालंधर पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर व अन्य पुलिस अधिकारियों ने पलविंदर सिंह के कंधे पर स्टार लगा उन्हें प्रमोट किया।  पुलिस विभाग का मानना है कि पलविंदर सिंह ने विशेष शाखा में तैनाती के दौरान खुफिया जानकारी, मजबूत सुरक्षा नियम व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई है। उनकी बुद्धि, साहस व कर्तव्य की पालना करने व अपनी ईमानदार छवि के कारण वह उच्च अधिकारियों की पसंद बने रहे हैं। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वाश है कि पलविंदर सिंह अपनी ड्यूटी पूरी इमानदारी व निष्ट्ठा के साथ निभाऐंगे।  इस दौरान पलविंदर सिंह ने कहा कि वह अपनी जिम्मेदारी के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि जालंधर शहर की शांति व सुरक्षा के लिए वह अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहेंगे। इस दौरान पुलिस के उच्च अधिकारियों के अलावा विभाग के अधिकारी, सहकर्मीयों ने उन्हें शुभकामनाएं भेंट की। पलविंदर सिंह ने पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर व अन्य सभी पुलिस अधिकारियों का धन्यवाद किया। 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *