लोकसभा चुनावों के बीच जालंधर पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने बीजेपी पर साधा निशाना…

आज की ताजा खबर पॉलिटिक्स
Spread the love

कहा- बीजेपी देश में प्राइवेट आर्मी बनाने की कोशिश कर रही… अग्नि वीर स्कीम से कोई भी जवान खुश नहीं…

टाकिंग पंजाब

जालंधर। लोकसभा चुनावों के बीच जालंधर पहुंचे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने एक प्रैस वार्ता को संबोधित करते हुए अग्निवीर भर्ती को लेकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने इस दौरान बीजेपी पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि जब कांग्रेस की सरकार थी तो उस दौरान 18 साल की उम्र के जवानों को भर्ती किया जाता था ओर वह जवान भर्ती होने के बाद 18 साल तक नौकरी करता था, लेकिन भाजपा ने इसे घटाकर चार साल कर दिया है।       इस अग्निवीर योजना के आने से पंजाब व हिमाचल को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है, क्योंकि इन राज्यों से भारी मात्रा में जवान आर्मी में भर्ती होते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं रहा है। उन्होनें आगे कहा कि आज अग्नि वीर स्कीम से कोई भी जवान खुश नहीं है। बीजेपी देश में प्राइवेट आर्मी बनाने की कोशिश कर रही है। अगर हमारी सरकार बनी तो हम अग्नि वीर स्कीम को स्कैप करेंगे।        इतना ही नहीं, बाजवा के साथ आए सेवामुक्त लेफ्टिनेंट जनरल हरवंत सिंह ने कहा कि अग्नि वीर भर्ती क्यों शुरू की गई, इसका कोई तो कारण होगा, मगर केंद्र सरकार द्वारा अभी तक कोई कारण नहीं बताया गया। देश की सुरक्षा को लेकर सरकार ऐसा सिस्टम क्यों लेकर आ रही है, इस पर अभी , तक कोई स्पष्टीकरण नहीं किया है। वहीं, रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल जसबीर सिंह धालीवाल ने कहा कि अग्नि वीर योजना का कोई फायदा नहीं है, मगर नुकसान बहुत ज्यादा है।           अगर केंद्र सरकार ने ऐसा कोई प्रोजेक्ट लेकर आना भी था, तो पहले पाइलेट प्रोजेक्ट चलाना चाहिए था। जिससे उसकी खामियों और अन्य चीजों के बारे में पता चलता, मगर केंद्र ने ऐसा नहीं किया। अग्नि वीर का टैस्ट सिर्फ हिंदी और इंग्लिश में हो रहा है। पंजाबी में क्यों नहीं करवाया जा रहा। क्योंकि पंजाब के लोग ज्यादातर पंजाबी में पेपर देकर आर्मी में भर्ती होते थे। मगर इससे आर्मी में जाने वाले बच्चों की संख्या में बड़ी कमी आ गई है। सरकार कह रही है कि पांच साल तक युवाओं को यूज किया जाएगा और फिर उन्हें रिटायर्ड कर दिया जाएगा। केंद्र का ये फैसला देश की सुरक्षा के लिए बड़ा लूप होल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *