India No.1 News Portal
विद्यार्थी परिषद की छात्राओं ने अध्यापकों व छात्राओं के चेहरे व हाथ पर पेंट से बनाए तिरंगे
जाह्नवी इस प्रतियोगिता में विजयी रही। संगीत विभाग की छात्राओं ने डॉ. प्रेम सागर के निर्देशन में देशभक्ति का गीत प्रस्तुत किया। विद्यार्थी परिषद की छात्राओं ने उपस्थित सभी अध्यापकों व छात्राओं के चेहरे व हाथ पर पेंट से तिरंगे बनाए। एनसीसी व एनएसएस की छात्राओं ने भारत माता की जय का उद्घोष किया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने कहा कि भारत जैसे महान देश के नागरिक होने पर हमें गर्व करना चाहिए। यह आजादी बहुत कुर्बानियां देकर प्राप्त की गई है। इसलिए इसके महत्व को पहचानना जरूरी है। अध्यापकों ने भी तिरंगे वस्त्र पहने थे। इस अवसर पर डीन विद्यार्थी परिषद डॉ. उर्वशी मिश्रा समेत टीचिंग व नॉन-टीचिंग स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित थे।


Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in