India No.1 News Portal

जस्टिन ट्रूडो ने घोषणा की कि कनाडा में अस्थाई नौकरी करने वाले विदेशियों की संख्या कम की जाएगी। इस फैसले का सीधा असर वहां काम कर रहे उन भारतीय युवाओं पर पड़ेगा जो कि बड़ी तादाद में वहां जनजीवन व्यापन के लिए नौकरी करते हैं। इसके साथ यह भी फैसला लिया गया कि जो लोग कनाडा में विजिटर वीजा के जरिए आए है, उन्हें वर्क परमिट नहीं दिया जाएगा। पहले होता यह था कि भारतीय या अन्य किसी भी देश के लोग विजिटर व टूरिस्ट वीजा पर कनाडा आते थे ओर वहां पर वर्क परमिट हासिल कर लेते थे।
कनाडा सरकार ने नए ऐलान के बाद अब ऐसा नहीं होगा। कनाडा सरकार ने अपना यह फैसला आज से ही लागू कर दिया है। दरअसल कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा है कि हम कनाडा में कम वेतन वाले अस्थायी विदेशी श्रमिकों की संख्या कम कर रहे हैं। देश का लेबर मार्केट काफी बदल गया है। अब समय आ गया है कि हमारी कंपनियां कनाडाई श्रमिकों व युवाओं को ज्यादा से ज्यादा नौकरियां दें। ट्टूडों की इस ब्यान से साफ लग रहा है कि वह बाहरी लोगों को अब ज्यादा नौकरी देने के मूढ में नहीं है।
दरअसल भारतियों में कनाडा जाने की ललक इस कदर बढती जा रही है कि रिपोर्ट के मुताबिक अगस्त 2024 के आखिरी तक कनाडा में भारतीयों की संख्या 20 लाख तक पहुंच जाने की उम्मीद है। साल 2022 में 118,095 भारतीय कनाडा में स्थायी निवासी बन गए हैं। वहीं, 59,503 लोग कनाडाई नागरिक बन गए। साल 2024 की पहली तिमाही में कनाडा ने 37,915 नए भारतीय स्थायी निवासियों को प्रवेश दिया, जो 2023 की पहली तिमाही की तुलना में 8,175 कम है। इन आंकड़ों के चलते ही अब कनाडा सरकार गंभीर नजर आ रही है।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in