India No.1 News Portal
वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने की छात्रों की उपलब्धियों की सराहना
स्कूल की प्रिंसिपल अनुराधा जुडेजा ने बताया कि इस चैंपियनशिप में विभिन्न स्कूलों से कुल 600 विद्यार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से हमारे स्कूल के विद्यार्थियों ने 9 पदक जीते। अविन ब विजेता विद्यार्थी दुबई, कनाडा, मलेशिया और यूरोप देशों में भाग लेंगे। विजेता स्कूल छात्रों में कक्षा 8वीं के कबीर सिंह ने स्वर्ण पदक, कक्षा 5वीं की जानवी ने रजत पदक, कक्षा 8वीं हमप्रीत सिंह रजत पदक जीता।
कक्षा पहली के रितेश ने कांस्य पदक, कक्षा दूसरी की समरीत कौर ने कांस्य पदक, मायरा ने कांस्य पदक, दिलराज सिंह ने कांस्य पदक, नितीश कुमार कांस्य पदक, कक्षा छठीं के गुरशान सिंह ने कांस्य पदक जीत ग्रुप का नाम रोशन किया। ग्रुप वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों की उपलब्धियों पर बहुत गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत हमारे छात्रों द्वारा की गई कड़ी मेहनत और उनके कोचों और माता-पिता के अटूट समर्थन का प्रतिबिंब है।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in