India No.1 News Portal
प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने दी विजेता विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई
विद्यार्थियों ने बिना किसी तैयारी या पूर्व विचार के सार्वजनिक रूप से अपने मौखिक कौशल का प्रदर्शन किया। सुरुचि शर्मा तथा वैशाली सहगल के निर्णयानुसार इस प्रतियोगिता में दिव्या (बारहवीं सी) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। संचिता (नवीं ई) तथा साराक्षी (दसवीं सी) ने दूसरा तथा यशिका अरोड़ा (दसवीं डी) ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्या प्रवीण सैली ने कहा कि बिना किसी औपचारिक तैयारी के सभी दर्शकों के सामने तत्काल विषय को प्रस्तुत करने में सक्षम होना वास्तव में एक असाधारण उपलब्धि है।
उन्होंने विजेताओं प्रयासों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए पदक तथा प्रमाणपत्र देकर उनका उत्साहवर्धन किया। डॉ. विदुर ज्योति (चेयरमैन ट्रस्ट), डॉ. सुविक्रम ज्योति(चेयरपर्सन कम मैनेजर, मैनेजिंग कमेटी;जनरल सैक्रेटरी,ट्रस्ट), रमनदीप (उप-प्रधानाचार्या) तथा ममता अरोड़ा (सहायक उप-प्रधानाचार्या) ने विजेता विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और मार्गदर्शक अध्यापक वर्ग के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए हार्दिक बधाई दी।
Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in