India No.1 News Portal
प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन नख्की कार्यक्रम की सफलता पर खुशी व्यक्त
नेत्रहीनों से संबंधित क्विज का आयोजन करके दृष्टिवान विद्यार्थियों के ज्ञान में भी वृद्धि की गई। इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग व स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। बतौर मुख्यातिथि निविया स्पोटर्स से दिव्या खरबन्दा उपस्थित थी। उन्होंने इस कार्यक्रम के प्रति अपनी सराहना दर्शाते हुए पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। सक्षम स्कूल के छोटे- छोटे बच्चों ने हम होंगे कामयाब गीत गाकर आशा व ऊर्जा का संचार किया।
कार्यक्रम के दूसरे दिन टेक्नो सांस्कृतिक महोत्सव के दौरान दृष्टिहीन व्यक्तियों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें देश के विभिन्न हिस्सों से दृष्टिहीन व्यक्तियों ने भाग लिया। पंजाब केसरी के निदेशक अभिजय चोपड़ा मुख्यातिथि तथा प्रवीण अबरोल व अघोष मित्तल विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को स्मार्ट वॉच, ब्लूटुथ स्पीकर, इयर पॉडस जैसे आकर्षक पुरस्कार दिए गए। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन, मनोविज्ञान विभागाध्यक्षा डॉ. आशमीन कौर व डॉ. नवरूप कौर, पंजाबी विभागाध्यक्षा ने कार्यक्रम की सफलता पर खुशी व्यक्त की।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in