India No.1 News Portal
बच्चों को मर्यादापुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन से मिलने वाली शिक्षाओं पर चलने के लिए किया गया प्रेरित
इस अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन भी किया गया। बच्चों ने विजयादशमी पर्व पर कविताएँ प्रस्तुत की तथा इस पर्व को मनाने का महत्व भी समझा। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रामलीला ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। सभी किरदारों को निभाते हुए बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। प्रत्येक कक्षा में अध्यापिकाओं ने बच्चों को समझाया कि विजयादशमी का पर्व हमें बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है।
उन्होंने बच्चों को मर्यादापुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन से मिलने वाली शिक्षाओं पर चलने के लिए प्रेरित किया। डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स श्रीमती शर्मिला नाकरा ने बताया कि विद्यालय में सभी प्रकार के त्योहारों को मनाने का उद्देश्य बच्चों को अपने देश की संस्कृति से अवगत करवाना तथा प्रत्येक धर्म के प्रति आदर व सम्मान की भावना विकसित करना है।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in