India No.1 News Portal
ग्रुप की अंतर स्कूल खेल प्रतियोगितायों में कुल 22 स्कूलों ने लिया भाग
इस दिन पर ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा, बलदीप सिंह (अंतर्राष्ट्रीय एथेलेटिक्स कोच), राष्ट्रीय भाला फेंक पदक विजेता सरबजीत सिंह मिन्हास, कुलजीत सिंह (सरपंच गांव लिध्राण), तीरथ लाड्डी (सरपंच नुस्सी), मेडिकल अफसर आईटीबीपी डॉ प्रकाश तेजावत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पिछले 3 दिन से चल रहीं ग्रुप की अंतर स्कूल खेल प्रतियोगितायों में कुल 22 स्कूलों ने भाग लिया।
खेलों में बास्केटबॉल, बैडमिंटन, खो-खो, वॉलीबाल, क्रिकेट की प्रतियोगिताएँ थी। टीम सेंट सोल्जर भोगपुर एवं नज़दीक एनआईटी रहीं कुल मिलाकर विजयता, वहीं द्वितीय विजेता रही टीम सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, शाखा टांडा। सभी आए मुख्य अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर उनकी सराहना की और उनको खेल का महत्व बताते हुए ऐसे ही गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरणा दी।

Website Design and Developed by OJSS IT Consultancy, +91 7889260252,www.ojssindia.in